खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा में एक मुस्लिम युवती ने प्यार के खातिर इस्लाम धर्म छोड़ न सिर्फ हिन्दू धर्म अपनाया बल्कि अपने प्रेमी से हिन्दू रीती रिवाज से शादी कर मंगलसूत्र भी पहना। इतना ही नहीं युवती ने जीवनभर मां दुर्गा की आराधना करने का भी संकल्प लिया। यह अनोखा विवाह खंडवा के प्रसिद्ध महादेवगढ़ मंदिर में शुक्रवार को हुआ। जहां पंडित जी ने विधि विधान से सारी रस्में पूरी करवाई।
प्यार के लिए रिजवाना बनी आराध्या
दरअसल, खंडवा की रिजवाना हरदा जिले के अतुल से प्यार करती थी। इसी के चलते उसने हिन्दू धर्म अपनाया और रिजवाना से आराध्या बन पूरे रीती रिवाज से विवाह किया। इतना ही नहीं आराध्या ने फेरे के दौरान यह संकल्प भी लिया कि वह जीवनभर मां दुर्गा की आराधना करती रहेंगी।
रिजवाना ने सोमवार का व्रत रखकर महादेव की पूजा
विवाह में शामिल लोगों ने बताया कि रस्में पूर्णतः पारंपरिक तरीके से संपन्न हुईं और दोनों ने भगवान महादेवगढ़ का आशीर्वाद भी लिया. आराध्या का कहना है कि वह कई वर्षों से सोमवार का व्रत रखकर महादेव की पूजा करती आ रही है और अब जीवनभर देवी की आराधना करेगी।