भोपाल :मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक कल यानि की 03 जून पचमढ़ी में होने जा रही है। यह बैठक सुबह होगी। जिसमे पार्टी के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे। यह बैठक जनजातीय राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजित की जाएगी। तो वही कल सीएम मोहन राज्य को 33 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान सीएम मोहन सहित अन्य नेताओं के रूकने की व्यवस्था होटल नीलांबर में किया गया है। होटल नीलांबर पचमढ़ी के बाहरी क्षेत्र में पहाड़ के ऊपर बनी हुई है जो मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की एक खूबसूरत इकाई है।
बैठक का महत्व
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि यह बैठक जनजातीय गौरव को सम्मान देने और राजा भभूत सिंह के योगदान को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने का एक प्रयास है। यह डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसके तहत सरकार राज्य के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर बैठकें आयोजित कर रही है। इससे पहले, जबलपुर में रानी दुर्गावती और इंदौर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में भी ऐसी बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।
बैठक का उद्देश्य पर्यटन स्थलों को प्रमोट करना
दरअसल, सीएम मोहन के डेस्टिनेशन बैठक करवाने का उद्देश्य साफ़ है कि वो प्रदेश के अलग अलग जगहों को प्रमोट कर रेवेनुए बढ़ाना चाहते है। ताकि पर्यटक प्रदेश के धरोहर स्थलों को समझ सके और आये की वृद्धि हो। मध्य प्रदेश अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक इमारतों, जंगलों, नदियों, पहाड़ों, किलों और गुफाओं के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं पर्यटन स्थलों को विश्व धरोहर भी घोषित किया जा चुका है।
37 और डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक होनी बाकि
बता दें कि मोहन सरकार की सबसे पहली बैठक 3 जनवरी 2024 को जबलपुर के भेड़ाघाट के पास पहली कैबिनेट बैठक हुई थी। दूसरी 5 अक्टूबर 2024 को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर उनके गांव सिंग्रामपुर में हुई थी। वहीं तीसरी 24 जनवरी 2025 को पर्यटन नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक हुई थी। तो वही आज चौथी बैठक इंदौर के राजवाड़ा में हुई। तो वही अब पांचवी बैठक पचमढ़ी में होगी। बता दें कि डॉ मोहन यादव सरकार में 37 और डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक होनी बाकि है।