Mannara Chopra father dies: बिग बॉस फेम मनारा चोपड़ा के पिता रमण राय हांडा का निधन हो गया है। दरअसल ये बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा के फूफा का है. उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में 16 जून 2025 को अपनी अंतिम सांस ली है. इस दुखद खबर की जानकारी मन्नारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी दी।
फूफा के निधन से लगा गहरा सदमा:
इसी बीच प्रियंका को भी अपने फूफा के निधन से गहरा सदमा लगा है। उन्होंने शोक जताते हुए मनारा और उनकी फैमिली को दिलासा दिया। जानकारी क मुताबिक 18 जून को रमण हांडा का अंतिम संस्कार अंबोली, अंधेरी वेस्ट, मुंबई के श्मशान भूमि में दोपहर 1 बजे किया जाएगा। रमण अपनी दो बेटियों मन्नारा - मिताली और पत्नी कमिनी चोपड़ा हांडा को छोड़ गए हैं।
ऐक्ट्रेस ने किया शोक व्यक्त:
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि, 'आप हमेशा हमारे दिल में बसे रहेंगे फूफा जी, उनकी आत्मा को शांति मिले।' एक्ट्रेस ने इसमें छोटी बहन मनारा और उनकी मां को टैग शोक व्यक्त किया है।
क्या करते थे मनारा चोपड़ा के पिता:
रमण राय हांडा पेशे से वकील थे और दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। उनकी पत्नी कमिनी चोपड़ा, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की पिताजी की बहन हैं। हांडा और चोपड़ा परिवार अक्सर त्यौहारों और पारिवारिक आयोजनों में साथ आते थे। बताया जा रहा है कि रमण हांडा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, हालांकि बीमारी की वजह सार्वजनिक नहीं की गई है।
मन्नारा ऐसे में शुरू किया करियर:
मन्नारा चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ज़िद से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा का रुख किया और थिक्का, रॉग, और सीता जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उनकी लोकप्रियता तब बढ़ी जब वे सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नज़र आईं और दूसरे रनर-अप के तौर पर शो का हिस्सा बनीं। इसके बाद उन्होंने रियलिटी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीज़न 2 में हिस्सा लिया था।