पन्ना : मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए लोकायुक्त की टीम जहां दिन रात काम कर रही है। तो वही दूसरी तरफ घूसखोरी का ताजा मामला पन्ना से सामने आया है। जहां 5 हजार की घूस लेते सरपंच को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकयुक्त की टीम ने फरयादी की शिकायत पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
कुएं के निर्माण कार्य को शुरू करने का लिए मांगे पैसे
दरअसल, सरपंच ने कुएं के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए फरयादी नंदलाल राठौर से ₹11,000 रूपए की मांग की थी। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने लोकायुक्त में शिकायत कर दी। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया।
आवेदक नंदलाल राठौर ने की शिकायत
बताया जा रहा है कि आवेदक नंदलाल राठौर अपनी कृषि भूमि पर ‘कपिलधारा योजना’ के तहत कुएं का निर्माण कराना चाहते थे। जनपद से स्वीकृति मिलने के बावजूद, सरपंच ने काम शुरू करने की अनुमति देने के बदले ₹11,000 की मांग की थी। मामला पन्ना जिले के शाहनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चौपरा की है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
आज जैसे ही रिश्वत की पहली किस्त ₹5,000 लेकर जब फरयादी सरपंच के पास पहुंचा तो निरीक्षक कमल सिंह उइके और रंजीत सिंह की टीम ने सरपंच को धर दबोचा। फ़िलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।