स्वस्थ के प्रति आज कल लोग ज्यादा जागरूक हो गए है। इसलिए हैल्थी डाइट और एक्साइज लोगों की पहली पसंद बन गई है। अब लोग खुद को सेहत मंद रखने के लिए सभी तरह के फल और सब्जियों का सेवन करते है। ऐसा ही एक फल ड्रैगन फ्रूट है। जिसमे प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन्स न सिर्फ भरपूर मात्रा में होता है। बल्कि पॉलीफेनोल्स, कैरोटीनॉयड और बीटासायनिन जैसे प्लांट कंपाउंड होते हैं। इस ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन और बीटालेन भी होते हैं। जो आपकी बॉडी को कई तरह के लाभ पहुंचाते है। तो चलिए जानते है उन फायदों के बारे में ,,
ड्रैगन फ्रूट क्या होता है?
ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) को कुछ लोग पिटाया भी कहते हैं। यह मुख्य रूप से थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया और भारत के कुछ हिस्सों में उगाया जाता है। इसका छिलका गुलाबी रंग का होता है और अंदर का गूदा सफेद या हल्का गुलाबी होता है। इसमें छोटे-छोटे काले रंग के बीज होते हैं। यह फल ज्यादातर गर्म इलाकों में उगाया जाता है और गर्मियों में खाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
पाचन के लिए फायदेमंद-
ड्रैगन फ्रूट में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज की परेशानी दूर करता है। फ्रूट में फाइबर होने के चलते यह आंतों की गतिविधियों को नियमित करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बनाए बेहतर
ड्रैगन फ्रूट में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते है। इसलिए इस फ्रूट को डाइट में जरूर शामिल करें।
ब्लड शुगर करें कंट्रोल
ड्रैगन फ्रूट में मौजूद फाइबर कंटेंट ब्लड फ्लो में शुगर के अब्जॉर्प्शन धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सिमित मात्रा में जरूर करना चाहिए।
वज़न घटाने में सहायक
ड्रैगन फ्रूट में कैलोरी कम होती है लेकिन फाइबर अधिक होता है, जो इसे उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है जो अपना वज़न बनाए रखना या कम करना चाहते हैं. फाइबर आपको पेट लंबे समय तक भरा रखता है। जिसकी वजह से आपको बार-बार भूख नहीं लगती।
शरीर को हाइड्रेटेड रखे
ड्रैगन फ्रूट में पानी की मात्रा भी भरपूर होती है, जिसकी वजह से यह न सिर्फ शरीर हाइड्रेट रहता है, बल्कि वजन कम करने में भी मदद मिलती है। ऐसे में ड्रैगन फ्रूट को डाइट में शामिल करने से शरीर का हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद मिलती है।
दिल के लिए फायदेमंद
ड्रैगन फ्रूट प्राकृतिक रूप से स्वस्थ वसा, विशेष रूप से ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।
त्वचा की बढ़ाए रंगत
ड्रैगन फ्रूट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, जिनमें विटामिन सी भी शामिल है, आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ड्रैगन फ्रूट का नियमित सेवन झुर्रियों और महीन रेखाओं जैसे बढ़ती उम्र के लक्षणों से लड़ने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों और फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसके नमी प्रदान करने वाले गुण त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में भी मदद करते हैं।