दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) ने लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और ग्रेड-II/असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 900 से अधिक पदों को भरा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 25 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार DSSSB के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही आवेदन कर सकेंगे।
पदों के अनुसार योग्यता
लीगल असिस्टेंट
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही 3 वर्ष का वकालत अनुभव या 1 वर्ष का सरकारी विभाग में विधिक कार्य अनुभव अनिवार्य है।
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है।
जूनियर इंजीनियर (सिविल)
सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या 3 वर्षीय डिप्लोमा के साथ कम से कम 2 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव होना चाहिए।
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री आवश्यक है।
रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती के तहत लीगल असिस्टेंट के 10 पद, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 33 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 281 पद और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 587 पद निर्धारित किए गए हैं। इस तरह कुल मिलाकर 900+ पदों पर भर्ती की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में साक्षात्कार और अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। लीगल असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर पदों पर ₹35,400 से ₹1,12,400/₹1,42,400 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा, जबकि असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों के लिए वेतनमान ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह निर्धारित है।