IIM Vacancy 2026: देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में से एक IIM मुंबई ने नॉन-टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती निकाली। है जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है और 10 मार्च तक जारी रहेंगे। यह भर्ती बिना किसी परीक्षा के सीधी होगी। जिसके लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimmumbai.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत एसोसिएट मैनेजर (सिविल), एसोसिएट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), एसोसिएट मैनेजर (आईटी सिस्टम/एनालिस्ट), असिस्टेंट मैनेजर (सिविल), असिस्टेंट मैनेजर (MEP), सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर और जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर पर नियुक्ति की जाएगी. इस दौरान कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगी.
योग्यता
वहीं, एसोसिएट मैनेजर के पद पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग फील्ड में न्यूनतम 60% नंबर के साथ बैचलर डिग्री और 8 साल का अनुभव जरूरी है. असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए 55 फीसदी नंबर के साथ इंजीनियरिंग डिग्री या 60% अंकों के साथ डिप्लोमा तथा अनुभव अनिवार्य है.
आयु सिमा और चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। वही कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु सिमा
इन पोस्ट के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। जबकि सामान्य और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 590 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा। वही नियम अनुसार, आरक्षित वर्ग को आयु सिमा में छूट दी गई है।