उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर देश ही नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध है। जहां बाबा महाकाल के दर्शन मात्र से सभी परेशानी दूर हो जाती है। इसी के चलते दुनियाभर से भक्त आए दिन बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आते है। इसी कड़ी में आज राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची और विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
नंदी हॉल में बैठकर किया शिव जाप
जानकारी के अनुसार, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे मंदिर पहुंचीं और नंदी हॉल में बैठकर शिव जाप किया और गर्भगृह के द्वार से बाबा महाकाल को जल अर्पित कर पूजा अर्चना की। इस दौरान वसुंधरा राजे करीब 1 घंटे तक मंदिर में रही और पूरी तरह से बाबा की भक्ति में लीन नजर आई।
मंदिर समिति ने किया स्वागत एवं सत्कार
इस दौरान मंदिर समिति ने पूर्व सीएम सिंधिया का स्वागत एवं सत्कार किया। तो वही वसुंधरा राजे ने मंदिर की व्यवस्था की सहराना की। पूर्व सीएम ने कहा कि राजस्थान के लोग बड़ी संख्या में महाकाल मंदिर में आते हैं, भगवान महाकाल का हम सब पर आशीर्वाद रहा है। सुखी-दुख में हम भगवान शिव के पास आते हैं। महाकाल मंदिर में भक्तों को सुलभ दर्शन मिल रहे हैं।
महाकाल के साथ हमारा रिश्ता सदियों पुराना
इसके साथ ही पूर्व सीएम सिंधिया ने आगे कहा कि सिंधिया राजघराने का सूर्य मंदिर और महाकाल परिसर से वर्षों पुराना संबंध है और इसी कारण उनका महाकाल मंदिर आना एक परंपरा जैसा रहा है. उन्होंने कहा “महाकाल के साथ हमारा रिश्ता सदियों पुराना है. पहले सूर्य मंदिर के पास ही हमारा निवास हुआ करता था, इसलिए यहां दर्शन करना हमारे परिवार की दिनचर्या का हिस्सा था. आज भी हम जब भी अवसर मिलता है, बाबा के दर पर पहुंचते हैं. बाबा महाकाल का आशीर्वाद सदा हमारे साथ रहा है।