Indore Couple Missing Case : मध्यप्रदेश के इंदौर के व्यापारी राजा और सोनम दंपति के लापता मामले की गुत्थी सुलझ गई है। लापता सोनम को उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से पुलिस ने एक ढाबे से गिरफ्तार किया है। लापता हुई सोनम सुरक्षित और स्वास्थ्य है, लेकिन मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मेघालय पुलिस का कहना है कि राजा की हत्या की साजिश सोनम ने ही रची थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सोनम से पूछताछ कर रही है।
यूपी में मिली सोनम
जानकारी के अनुसारर हनीमून मनाने शिलांग गए राजा और सोनम लापता हो गए थे। पुलिस को दोनों की तलाश के दौरान राजा का शव एक गहरी खाई में मिला था, वही सोनम की तलाश की जा रही थी। मामले में प्रदेश की मोहन सरकार से लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हस्तक्षेप किया था। जिसके बाद पुलिस को सोनम यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पर सुरक्षित मिल गई। मीडिया की खबरों की माने तो सोनम ने अपने परिवार को फोन करके अपनी लोकेशन बताई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।
राजा की सोनम ही बेवफा!
मीडिया की खबरों के अनुसार राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही करवाई थी। इसका खुलासा खुद मेघालय के डीजीपी ने किया है। उनका कहना है कि सोनम ने अपने पति राजा की सुपारी दी थी। उसने भाड़े के तीन हत्यारे शिलांग बुलाए थे। सोनम लगातार हत्यारों से संपर्क में थी। हत्या करने वाले तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले है, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही एक आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस सोनम से पूछताछ कर रही है। मामले में और भी नए खुलासे होने की संभावना है।
मामले आए कई मोड़
आपको बता दें कि इंदौर निवासी राजा रधुवंशी और सोनम रघुवंशी 11 मई को शादी के बाद हनीमून के लिए शिलांग गए थे। दोनों के परिजनों का उनसे आखिरी बार संपर्क 23 मई को हुआ था। दोनों के फोन बंद जा रहे थे। दोनों के लापता होने की जानकारी के बाद परिवार में हड़कंप मच गया था। वही प्रदेश सरकार की चिंतित हो गई थी। दोनों की तलाश के लिए मोहन सरकार ने मेघालय सरकार से बात की थी। जिसके बाद 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई से बरामद किया गया था। वही सोनम की तलाश https://erp.wgce.ac.in/ तेज कर दी गई थी। मामले में बांग्लादेश से लेकर होटल मेनेजमेंट पर हत्या करने के आरोप भी लगा था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।