खजुराहो : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के लिए इंडिगो एयरलाइंस जल्द ही हवाई सेवा बंद करने जा रही है। यह सेवा 29 मार्च से प्रभावित रहेगी । जिसके चलते पहले ही इंडिगो ने आधिकारिक जानकारी साझा कर दी है। इंडिगो ने यह फैसला समर शेड्यूल को देखते हुए लिया है।
29 मार्च से 20 अप्रैल तक खजुराहो हवाई सेवा रहेगी बंद
दरअसल, इंडिगो एयरलाइन अपनी वर्तमान सेवाएं 28 मार्च को समाप्त कर देगी। तो वही, 29 मार्च से 20 अप्रैल तक खजुराहो हवाई सेवा बंद रहेगी। तो वही दूसरी तरफ इंडिगो एयरलाइंस ने 21 अप्रैल से 30 जून तक 180 सीटर एयरबस चलाने का फैसला लिया है। यह बस हफ्ते में तीन दिन( सोमवार, मंगलवार और शनिवार ) को संचालित होगी। जिसको लेकर शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
उड़ानों का समय और दिन निम्नानुसार तय
इधर, सुविधा को लेकर खजुराहो एयरपोर्ट निदेशक संतोष सिंह ने बाताया कि इंडिगो की हवाई सेवा को एप्रूवल दिया गया है। ये सेवा 21 अप्रेल से 30 जून तक प्रभावी रहेगी। उड़ानों का समय और दिन निम्नानुसार तय किए गए हैं। यह सेवा मुख्य रूप से खजुराहो-दिल्ली और दिल्ली-खजुराहो रूट पर उपलब्ध रहेगी। बता दें कि वर्तमान में, इंडिगो दिल्ली से खजुराहो, खजुराहो से बनारस, बनारस से खजुराहो और फिर खजुराहो से दिल्ली के लिए उड़ानें प्रदान कर रही है।
हवाई सेवा खजुराहो- दिल्ली और दिल्ली - खजुराहो के बीच ही रहेगी
फ्लाइट के संचालन की जानकारी देते हुए एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि यह हवाई सेवा खजुराहो- दिल्ली और दिल्ली - खजुराहो के बीच ही रहेगी , आगामी अक्टूबर माह से इंडिगो की सेवाएं प्रतिदिन पूर्व की तरह संचालित होगी। तो वही इस मामले पर खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि 30 जून के बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर में भी हवाई सेवाएं जारी रहेगी!