बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 10 साल की बेटी को दुष्कर्म का शिकार बनाया। घटना मुलताई थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पर पत्नी ने तुरंत आरोपी पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर आरोपी को गिरफ्तार करवाया। इतना ही नहीं थाने पहुंचने के बाद आरोपी पिता ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की। लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बचा लिया और उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपी पीड़िता का सौतेला पिता
मामला गुरुवार रात का है। जहां आरोपी पिता ने शराब के नशे में अपनी 5 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि इस दौरान बेटी की चीख पुकार सुन मां तुरंत कमरे में पहुंची और बच्ची को हैवान पिता से दूर कर। बिना समय गवाए पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
लॉकअप के अंदर कंबल का किनारा फाड़ लगाई फांसी
इतना ही नहीं थाने पहुंचने के बाद आरोपी ने लॉकअप के अंदर कंबल का किनारा फाड़ कर फांसी लगा ली। हालांकि समय रहते पुलिस ने उसे देख लिया और तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता का सौतेले पिता था। जो लंबे समय से घटना को अंजाम दे रहा था। हालांकि इस दौरान बच्ची ने कई बार अपनी मां से पिता की शिकायत की थी। लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया।