CM Vishnu Dev Sai : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कैबिनेट की आज यानि बुधवार को कैबिनेट की बैठक होनी है। आपको बता दें की सीएम साय की अध्यक्षता में यह बैठक मंत्रालय नवा रायपुर में शाम 5 बजे के करीब मंत्रालय स्थित कैबिनेट हॉल में आयोजित की गई हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के पहले सीएम साय के इस बैठक से माना जा रहा है कि इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते है। जानकारी अनुसार कैबिनेट की बैठक में महतारी वंदन योजना और धान किसानों के अंतर राशि पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें कर्मचारियों और महिलाओं के हितों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ली जाएगी।
बोनस राशि का वितरण :
CM Vishnu Dev Sai : खबरों के अनुसार महतारी वंदन योजना को 7 मार्च को प्रदेश में लागू करने कि योजना है इसके लिए बालोद जिले में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है। योजना के शुभारंभ के लिए संभावित पीएम मोदी का भी आगमन हो सकता है या वीडियो कांफ्रेस से योजना कि शुरुआत हो सकती है। इसके साथ ही 12 मार्च को प्रदेश के करीब 24 लाख किसानों को धान के बोनस राशि का वितरण करने की तैयारी है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी कि गारंटी वाली योजनाओं पर भाजपा और प्रदेश सरकार द्वारा बड़े फैसले लेने की तैयारी चल रही है।