Manoharlal Dhakad Kand : दिल्ली-मुंबई नेशनल हाईवे कांड मामले मे भानपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लाइन कंट्रोल रूम पर काम करने वाले 4 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चारों पर भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ और महिला से हाईवे पर अश्लीलता पर ब्लैकमेल किया था। चारों ने वीडियों वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था।
जानकारी के अनुसार चारों कर्मचारियों ने भाजपा नेता द्वारा महिला से हाईवे पर अश्लीलता पर ब्लैकमेल कर वीडियो नहीं वायरल करने के एवज मे राशि मांगी थी। मनोहरलाल धाकड़ के मोबाईल मे कर्मचारी को UPI ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड मिला है। धाकड़ ने पुलिस को यूपीआई ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड सौंपा था। जिसके आधार पर SP अभिषेक आनंद ने जांच करने के बाद चारों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भानपुरा पुलिस ने चारों कर्मचारी अजय, कमलेश,रोहित व बनेसिंह पर धारा 294,67,309 के तहत कार्यवाही की है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले मंदसौर की जिला पंचायत सदस्य के पति का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ एक महिला के साथ दिल्ली मुंबई नेशनल हाईवे पर अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे थे। धाकड़ का यह वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।