सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कुछ अज्ञातों ने बीते दिन भूपेश बघेल की बेरहमी से चाकू मार कर हत्या कर दी है। भूपेश बघेल की हत्या का आरोप परिजनों ने कमल ठाकुर नामक युवक और उसके परिजनों पर लगाया है। हत्या की खबर से क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही आक्रोश में आकर लोगों ने बस स्टैंड स्थित शराब दुकान में आग लगा दी। साथ ही चक्का जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
केवलारी में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिवनी का है। जहां कुछ अज्ञातों ने केवलारी नगर में परासपानी निवासी भूपेश बघेल और अमन बघेल की चाकू मार का निर्मम हत्या कर दी। क्षेत्र में हुए डबल मर्डर की खबर लोगों में भारी आक्रोश है। जिसके चलते परिजनों और गांव के लोगों ने न सिर्फ केवलारी बस स्टैंड स्थित शराब दुकान में आग लगा दी। बल्कि चक्का जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे है। इधर, पुलिस ने केवलारी में हुए डबल मर्डर को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या
हालांकि परिजनों ने इस हत्या का आरोप केवलारी निवासी कमल ठाकुर और उसके परिजनों पर लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। बयान के आधार पर फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही केस में आगे की जांच जारी है। इधर, हत्या के बाद से क्षेत्र में तनावपूण स्थिति बनी हुई है। जिसके पुलिस संभालने का प्रयास कर रही है।