भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार कल वर्ष 2026 - 27 का बजट पेश करने जा रही है। बजट को लेकर सभी वर्ग को बेहद उम्मीद है। तो वही वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा डिजिटल रूप में बजट को पेश करेंगे। ऐसे में बजट से पहले महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर हल्ला बोल किया। साथ ही चेतवानी दी कि अगर इस बजट में महिलाओं के रसोई का फिर बजट बिगड़ा तो 19 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के निवास का घेराव करेंगी।
प्रदर्शन को रसोई सांसद का दिया नाम
बता दें कि महंगाई को लेकर आज महिला कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर खाली गैस चूल्हा , घरेलू गैस सिलेंडर, खाली थाली , कढ़ाई को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार को खुली चेतवानी दी की, अगर बजट महिलाओं के हित में नहीं रहा तो वो 19 फरवरी को वित्त मंत्री के बंगले का घेराव करेंगी। महिला कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन को रसोई सांसद नाम दिया है ।
रीना बोरासी सेठिया के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन
इधर, प्रदर्शन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेठिया ने कहा कि महंगाई के कारण महिलाएं परेशान हैं। हालत यह है कि लोग दाल, अनाज, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री महंगी होने के चलते खरीद नहीं पा रहे है। न ही गैस सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं। यह प्रदर्शन महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेठिया के नेतृत्व में किया।