BOB Vacancy 2026: अगर आप भी बैंक में नौकरी करने की चाह है तो ये खबर आपके लिए है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर, ऑफिसर, सीनियर मैनेजर डेवलपमेंट, सीनियर मैनेजर एआई, ऑफिसर एपीआई डेवलपर जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार 19 फरवरी से पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। यह भर्ती इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) डिपार्टमेंट में की जाएगी। जिसके लिए आवेदन 30 जनवरी से शुरू हो गए है।
आयु सिमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा पद के अनुसार 22 वर्ष, 24 वर्ष और 27 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 32 वर्ष, 34 वर्ष और 37 वर्ष रखी गई है। तो वही आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
आईटी पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास BE / BTech / ME / MTech की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जायेगा।
जानें कितनी मिलेगी सैलरी
पदानुसार 48480/- से 1,05,280/- रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।
Bank of Baroda IT Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन
1. भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
2. होमपेज पर करियर के ऑप्शन पर क्लिक करें और Current Opportunities वाले टैब पर जाएं।
3. नए खुले पेज पर बैंक ऑफ बड़ौदा आईटी भर्ती के लिंक दिखेगा।
4. दिए अप्लाई नाउ पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करे।
5. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं।
6. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. उम्मीदवार आवेदन फॉर्म की पीडीएफ बनाएं और उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।