खजुराहो : मध्य प्रदेश के खजुराहो में स्थित ‘अपना रेस्टोरेंट’ नामक होटल में आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को नाबालिग हिन्दू युवती के साथ पकड़ा। युवक ने अपनी पहचान होटल में सौरभ नाम से की थी। लेकिन जांच के बाद युवक का असली नाम शकील निकला। ऐसे में आक्रोशित बजरंगदल ने पहले तो मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद अर्धनग्न कर जुलुस निकला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
शकील ने युवती को अलमारी में छिपाया
दरअसल, ABVP कार्यकर्ताओं को शिकायत मिली थी कि एक युवक-युवती के साथ ‘अपना रेस्टोरेंट’ के कमरा नंबर 103 में है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। बड़ी संख्या में भीड़ देखकर सौरभ बने शकील ने युवती को कमरे में एक अलमारी में छिपा दिया। इसके बाद जब युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना असली नाम बताया।
पुलिस ने मुस्लिम युवक को लिया हिरासत में
वही होटल में मिली नाबालिग युवती का कहना है कि आरोपी उसे 4 साल से ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं जांच के दौरान युवक के मोबाइल पर कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले। फ़िलहाल पुलिस ने मुस्लिम युवक को हिरासत में ले लिया है। जहां उससे पूछताछ जारी है। वही पीड़िता को बयान और काउंसलिंग के लिए छतरपुर स्थित महिला हेल्प डेस्क भेजा गया है। मोबाइल में मिले वीडियो और लड़की के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए।
लड़कियों को बहला-फुसलाकर होटल लता था - शकील खान
इधर, मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता शिवांक अवस्थी ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शकील नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर होटल ‘अपना कैफे’ लाता है। जब कार्यकर्ता होटल के रूम नंबर 205 में पहुंचे, तो शकील ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर तलाशी लेने पर नाबालिग लड़की अलमारी के अंदर मिली।