रायपुर : छत्तीसगढ़ के 7 सिविल सेवा अधिकारियों को सरकार ने प्रमोशन का तोहफा देते हुए IAS बना दिया है। ये नियुक्तियां साल 2024 की चयन सूची के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के आधार पर की गई है। जिसको लेकर मंगलवार देर शाम आदेश भी जारी कर दिया गया।
सभी अधिकारियों को प्रोबेशन पर नियुक्त करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल किया गया है और उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।
इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
तीरथराज अग्रवाल
लीना कोसम
सौमिल रंजन चौबे
बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
सुमित अग्रवाल
संदीप कुमार अग्रवाल
आशीष कुमार टिकारिहा