रायसेन : मध्य प्रदेश में क्राइम दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला दतिया से सामने आया है। जहां एक युवक की अज्ञातों ने बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उत्तार दिया। तो वही रायसेन में वन विभाग के डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा पर दिनदहाड़े आरोपी ने गोली चला दी। इसके बाद आरोपी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों मामलो में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा पर चली गोली
पहली घटना रायसेन की है। जहां आज एक वन विभाग के डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा पर आरोपी ने गोली चला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने नर्सरी में काम कर रही महिला को भी गोली मार दी। जिन्हे स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला रायसेन वन मंडल के अमरावद नर्सरी का
यह मामला रायसेन वन मंडल के अमरावद नर्सरी का है। जहां आरोपी ने अज्ञात कारणों के चलते इस घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं घटना के बाद आरोपी गुड्डा लोधी ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने फ़िलहाल केस दर्ज कर लिया है। मामले में बारीकी से जांच की जा रही है।
अज्ञातों ने धारदार हथियार से किया हमला
दूसरी घटना दतिया की है। जहां अखिलेश यादव नामक युवक की अज्ञातों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अज्ञात बदमाशों ने पत्थरों से युवक को कुचल दिया। घटना सेवढ़ा थाना क्षेत्र के अंगद सरकार मंदिर के पास की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू की।
पुरानी रंजिश के चलते घटना को दिया अंजाम
हत्या क्यों गई फ़िलहाल इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। प्राथमिक जांच के अनुसार, पुलिस का अनुमान है कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।