भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-100 के पहिए आगामी लोकसभा चुनाव से पहले थम सकते हैं। डायल 100 की सेवा लोगों के लिए साल 2015 में शुरू की गई थी। जिसके तहत मध्य प्रदेश पुलिस के लिए करीब 1हजार टाटा की सफारी स्टॉर्म कार सेवा के लिए खरीदी गई थीं। जिनका किराया पिछले 5 महीने से बकाया है। बता दें कि वित्त विभाग को कंपनी को सेवा मुहया करवाने के लिए 50 करोड़ का बिल भरना है। लेकिन वित्त विभाग भुगतान को लेकर टाल माटोल करते हुए नजर आ रही है।
कंपनी ने खर्च किए 40 करोड़ रुपये
जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच पांच महीने में कंपनी ने 900 से ज्यादा वाहनों को चलाने, कर्मचारियों की तनख्वाह, ईंधन और मेंटेनेंस पर 50 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. ये खर्च विधानसभा चुनाव के दौरान और आगे बढ़ गया था, क्योंकि उन दिनों में वाहनों की संख्या बढ़ाकर 980 तक करनी पड़ी थी। जिसका भुगतान वित्त विभाग ने भी तक BVG कंपनी को नहीं दिया है।
गृह विभाग ने टेंडर किया जारी
तो वही दूसरी तरह गृह विभाग ने पुलिस दूरसंचार शाखा को नए सिरे से टेंडर जारी करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार पुरानी कंपनी भारत विकास ग्रुप का टेंडर 30 सितंबर 2023 को हो चुका है समाप्त। लेकिन अफसरों के कहने पर अब तक कंपनी कर रही काम। अब देखना ये है कि गृह विभाग कब तक पुरानी कंपनी का बिल भरते हैं।