Washington: धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत समेत पूरी दुनिया गर्मी की शुरुआत जल्दी हो रही है। इसके साथ ही कहीं असमान्य बारिश हो रही है, तो कहीं सूखा पड़ रहा है। हर साल समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। इसी साल फरवरी में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी दुनिया को चेतावनी दी थी| उनका कहना है कि हर जगह पर जिस दर से समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा, उस हिसाब से जल्द ही लोग समुद्र के पास वाले इलाकों से पलायन करने लगेंगे। एंटोनियो गुटेरेस की चेतावनी को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एनिमेशन के जरिए दिखाया है। नासा ने बताया है कि इस विजुअलाइजेशन में एक गोल आकार की विंडो का इस्तेमाल किया गया है।
इसमें नासा ने साल 1993 से लेकर 2022 के बीच समुद्र के बढ़े जलस्तर को दिखाया है आइए जानते हैं कि नासा ने वीडियो के जरिए क्या चेतावनी दी है? नासा की तरफ से बताया गया है कि तीन हजार साल पूर्व से 100 साल पूर्व तक समुद्र के जलस्तर में सामान्य रूप से बढ़ोत्तरी होती थी, लेकिन बीते 100 साल में दुनिया का तापमान एक डिग्री सेल्सियस (1.8 डिग्री फारेनहाइट) तक बढ़ चुका है। तापमान बढ़ने की वजह से बर्फ तेजी से पिघली है और समुद्र के जलस्तर में 6 से 8 इंच तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इसके अलावा कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अब उन उच्च पर्वतीय इलाकों में भी पंखों की जरूरत पड़ने लगी साल के 12 महीने पंखे नहीं चलते थे।
Read More: एक राजा का महल है देश का सबसे महंगा होटल, एक रात का किराया उड़ा देगा होश