कांकेर: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में भामरागढ़ इलाके में तीन दिन तक चले सघन नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। इस आपरेशन में कुल सात नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें कांकेर जिले में सक्रिय कंपनी नंबर 05 का कमांडर फागू मड़ियाम और कंपनी नंबर 05 की महिला नक्सली जोगी सोढ़ी भी शामिल हैं। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भामरागढ़ इलाके में कंपनी नंबर 10 के चार दर्जन नक्सली विगत दो सप्ताह से कांकेर जिला और महाराष्ट्र में आना जाना कर रहे थे।
इलाके में तीन दिन मुठभेड़:
महाराष्ट्र के भामरागढ़ पुलिस अनुभाग इलाके में तीन दिन मुठभेड़ चली। गढ़चिरौली पुलिस ने इस मामले में एक ही दिन में दो प्रेस नोट जारी किया, जिसमें बताया गया कि 04 फरवरी को माओवादियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू किया और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने माओवादियों के 2 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके उपरांत 05 फरवरी को सी 60 की 4 टुकड़ियाँ और सीआरपीएफ क्यूएटी भेजी गई।
मुठभेड़ में इतने माओवादी ढेर:
इस दिन हुई मुठभेड़ में 03 माओवादी मारे गए और 06 फरवरी को फिर से हुई मुठभेड़ में 04 और माओवादी मारे गए। इस प्रकार 3 दिनों में कुल 07 माओवादी ढेर हुए। खतरनाक नक्सली रूपी, शंकर, मनकू और चंदर पर अब कांकेर पुलिस की नजर कंपनी नंबर 05 की कमान अब किसके पास होगी, यह कुछ दिनों बाद चलेगा पता कंपनी नंबर के 05 के 15 सदस्यों में से 2 ढेर, 13 नक्सली सक्रिय परतापुर एरिया कमेटी में 14 नक्सली अभी भी सक्रिय, उत्तर बस्तर डिविजन अंतर्गत टेक्निकल टीम में 2 नक्सली सक्रिय,उत्तर बस्तर डिविजन व्यूरो की सप्लाई टीम में 3 सक्रिय नक्सली है।
कंपनी नंबर 05 में 13 सदस्य होने की संभावना":
जानकारों की माने तो कंपनी नंबर 05 में 15 नक्सली सक्रिय है। कंपनी नंबर क के कमांडर राजू सलाम के समर्पण किए जाने के बाद से दक्षिण बस्तर बीजापुर जिले के दल्ला थाना बासागुड़ा का निवासी फागू मड़ियाम को कंपनी नंबर 05 का कमांडर बनाया गया था, इसके अलावा कंपनी नंबर 05 में आकाश, स्वरूपा उसेंडी, सुकदास उईका, जानकी सोढ़ी, जोगी सोढ़ी, भीमा उर्फ नंदू, कुमारी रोशनी मरकाम, मोनिका, कुमारी लिंगे, रंगाल पोटाई, दारसू शोरी, हिड़मा शोरी, शंकर और होलिका है। इसमें से दो फागू और जोगी सोढ़ी मुठभेड़ में मारे गए।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सली:
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो के प्रभारी और कंपनी नंबर 10 के प्रभारी डीकेएसजेडसी प्रभाकर, कंपनी नं. 10 का प्रभारी व डीकेएसजेडसीएम रवि, प्रभाकर की गार्ड अनिला उर्फ बुदरी कोवाची पीपीसीएम, कामेश पाड़ा पीपीसीएम, भजनाथ सोढ़ी उर्फ भीमा होली एसीएम के अलावा कांकेर जिला में सक्रिय कंपनी नंबर 05 का कमांडर कांकेर जिला में सक्रिय कंपनी नंबर 05 का कमांडर फागू मड़ियाम, कंपनी नंबर 05 की सदस्य जोगी सोढ़ी पति सुकदास उईका मारे गई। हथियारों में तीन एके 47, 01 एसएलआर, एक 303 रायफल, 3 बीजीएल, 173 जीवित कारतूस और अन्य माओवादी साहित्य जब्त किया गया।
दो माह पहले कंपनी नंबर 05 का कमांडर फागू कड़ियाम बीजापुर में सरेंडर करने की बात ग्रामीणों के मध्य किया था, परंतु रूपी के संपर्क में आ जाने के कारण उसने सरेंडर करने का मन बदल दिया। उसकी पत्नी जानकी सोढ़ी साए की तरह साथ में रहती थी, परंतु दोनो कैसे अलग हुए, यह रहस्य बन गया है। कंपनी नंबर 05 और परतापुर एरिया कमेटी में बची महिला नक्सली अपने पतियों और पुरूष नक्स्ली अपनी पतियों का बदला लेने के चक्कर में समर्पण के लिए सामने नहीं आ रहे है, उनके अंदर बदले की आग भड़क रही है।