Green Grapes vs Black Grapes: अंगूर एक ऐसा फल है। जिसे बिना किसी मेहनत के आसानी से खाया जा सकता है। एक जैसे दिखने वाले अंगूर भले ही बाजार में दो तरह के मिलते है। लेकिन इनके स्वाद और फायदे दोनों ही अलग है। काले अंगूर में जहां पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तो वही हरे अंगूर में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन C और विटामिन K होते है । जो की सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है। तो चलिए जानते है कि दोनों शरीर को किस तरह से फायदा पहुंचाते और किसे डाइट में शामिल करना चाहिए।
काले अंगूर के फायदे- Black Grapes Benefits
1. काले अंगूर में विटामिन सी होता है, इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.
2. काले अंगूर में पोटैशियम होता है, इसलिए यह दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं. साथ ही अंगूर में मौजूद साइटोकेमिकल्स दिल को भी स्वस्थ रखता है.
3. काले अंगूर में ऐसे कई तत्व होते हैं, जो वेट लॉस में कारगर होते हैं. काले अंगूर खाने से शरीर में जमा एक्सट्रा फैट आसानी से बर्न हो जाता है.
4. काले अंगूर में विटामिन ई भी पाया जाता है, जो आपके बालों और त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं. काले अंगूर खाने से स्किन ग्लोइंग बनती है.
5. काले अंगूर आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. काले अंगूर आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं.
6. काले अंगूर डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी होते हैं. अगर आप डायबिटीज रोगी है, तो डॉक्टर की सलाह पर इनका सेवन कर सकते हैं.
7. काले अंगूर किडनी को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह मूत्र मार्ग को भी साफ करते हैं. शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप अंगूर का सेवन कर सकते हैं.
8. काले अंगूर में विटामिन K, विटामिन C, फाइबर और पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन K हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, तो वही विटामिन C इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
9 . काले अंगूर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और खून के थक्के बनने से रोकने में मदद करता है।
हरे अंगूर के फायदे- Green Grapes Benefits
1. हरे अंगूर खाने से कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है. अंगूर में मौजूद फाइबर इस समस्या से निजात दिलाते हैं.
काले अंगूर की तरह ही हरे अंगूर भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. हरे अंगूर हृदय रोगों के जोखिम को भी कम करते हैं.
2. हरे अंगूर में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, यह वजन घटाने में भी सहायक होता है.
3 . हरे अंगूर में फाइटोकेमिकल होता है, इसके सेवन से मस्तिष्क पर उम्र का कम प्रभाव पड़ता है.
4 .अंगूर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है. यह हीमोग्लोबिन लेवल को भी बढ़ाता है.
5 .हरे अंगूर में कैरोटीनॉयड्स भी पाए जाते हैं, जो आई साइट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये कैरोटीनॉयड्स मोतियाबिंद और उम्र से जुड़े आंखों के रोगों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।