बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का शानदार मौका, पंजाब नेशनल बैंक ने अप्रेंटिस के 5,138 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 8 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहे है। जो की 24 फरवरी 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट https://pnb.bank.in/Recruitments.aspx पर जाकर निर्धारित समय से पहले अप्लाई कर सकते है।
पदों का विवरण
रिक्त पदों की संख्या कुल 5,138 है। जिसमें जनरल के लिए 2383, ईडब्ल्यूएस के लिए 464, ओबीसी के लिए 1110, एसटी के लिए 294 और एससी के लिए 887 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है। सबसे अधिक पद उत्तर प्रदेश सर्किल में 814 पद खाली हैं। पश्चिम बंगाल सर्कल में 532 और पंजाब सर्कल में कुल 462 पदों पर भर्ती होगी।
योग्यता और आयु सिमा
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना यानी कैलकुलेशन 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट डी जाएगी।
एप्लिकेशन फीस
जनरल, OBC और EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस ₹944 रखी गई है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए ₹708 है. SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को ₹236 फीस देनी होगी.
चयन करने की प्रक्रिया
उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा.
जानें कितनी मिलेगी सैलरी
ग्रामीण/सेमी अर्बन/अर्बन क्षेत्र में नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं मेट्रो सिटी के लिए प्रतिमाह स्टाइपेंड 15,000 रुपये निर्धारित किया गया है।