दिल्ली। इस साल महाशहिवरात्री का पर्व अपने आप में बहुत खास है। भगवान शिव के भक्तों को इस त्यौहार का काफी समय से इंतजार है। इस मौके पर हम आज आपको महादेव के उन दिव्य नामों के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप अपने बच्चे को दे सकते है। कई माता-पिता अपने नन्हे से राजकुमार का नाम भगवान शिव के नाम पर रखना पसंद करते है।तो आज की यह जानकारी उनके लिए ही है।चलिए जानते है महादेव के दिव्य नाम और अर्थ को ।
रूद्र - भगवान शिव को रुद्र के नाम से जाना जाता है। इसका अर्थ पराक्रमी और साहसी होता है। अर्थात जो बुराई को दूर भगाता है। जो प्रशंसनीय हो उसे ही रूद्र कहा जाता है। यह भगवान शिव का एक नाम और रूप भी है।ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के लिए छोटा और प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं, तो रुद्र नाम भी आपके नन्हे राजकुमार के लिए एक बहुत अच्छा नाम है।
शिवांश - अधिकांश अभिभावक अपने बच्चे को शिवांश नाम तो देना चाहते हैं लेकिन वो इसका मतलब जानने का तनिक भी प्रयास नहीं करते। इस नाम से आशय भगवान शिव के एक हिस्से से है। भगवान शिव का एक हिस्सा होना अति उत्तम माना जाता है और इसकी झलक शिवांश नाम के लोगों में दिखती भी है। शास्त्रों में भी इस नाम को श्रेष्ठ प्रकृति का माना गया है। इसलिए शिव भक्त अपने लड़के के लिए ये नाम चुन सकते हैं।
गिरीश - गिरीश नाम से राजसी हिमालय की छवि उभरती है, और भगवान शिव से इसका संबंध इसकी गहराई को बढ़ाता है। गिरीश एक महत्वपूर्ण भारतीय नाम है, जिसकी जड़ें संस्कृत में हैं। जो गिरी, जिसका अर्थ है 'चट्टान' या 'पहाड़', और ईशा, जो 'शिव' को दर्शाता है। आप अपने बच्चे को गिरीश नाम दे सकते है।
जतिन - जतिन या जतीन भारतीय मूल का एक नाम है,जिसे महादेव के नाम से भी जाना जाता है। इस नाम का मतलब है उलझे बालों वाला अर्थात शिव। इसके अलाबा बड़े दिल वाला खतरनाक इंसान तथा जो सभी रिश्तों को महत्व देता है।
अनिकेत - आपको बता दें कि अनिकेत का मतलब दुनिया के भगवान, बेघर, भगवान शिव, सभी के भगवान होता है। दुनिया के भगवान, बेघर, भगवान शिव, सभी के भगवान होना बहुत अच्छा माना जाता है और इसकी झलक अनिकेत नाम के लोगों में भी दिखती है। आप अपने बच्चे का नाम अनिकेत रख सकते है।