रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से साय सरकार का 2 दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया गया है। इस सन्दर्भ में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि साय सरकार के मंत्रियों की पाठशाला लगनी भी चाहिए। इनसे सरकार नहीं संभाल रही है, जनता के लिए ये कुछ नहीं कर पा रहे है। प्रदेश हालकान है, सरकार सिर्फ लूट मचा रही है। तो चिंतन मंथन होना चाहिए। सरकार अब शिविर के बहाने पर्यटन कर ले। पर ये चिंतन शिविर नहीं है, ये पर्यटन है, अब सरकार ने 1.5 साल लूट लिया है।
साय सरकार पर साधा निशाना :
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौशालाओं का नाम बदलकर गोधाम किया है इस सन्दर्भ में पीसीसी बैज ने कहा कि, साय सरकार ने नाम बदलने के सिवाय और कोई काम नहीं किया। गौशाला को गोधाम कर दिया गया। अब सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि करना क्या है, इसलिए कभी नाम बदला जा रहा है कभी योजनाओं को बंद किया जा रहा लेकिन नाम बदलने से कुछ फायदा नहीं होगा, प्रदेश की जनता के लिए काम करना पड़ेगा।
बीजेपी की भाषा बोल रहे अरविंद नेताम : बैज
पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद नेताम की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात हुई है। इस बैज ने कहा कि, मैं और अरविंद नेताम दोनों ही बस्तर से आते हैं। हम दोनों एक दूसरे की भाषा काफी बेहतर तरीके से समझते हैं। इसीलिए मैंने पहले कहा था अरविंद नेताम आरएसएस और बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं। उनको पता है, मैं लगातार बस्तर के हक के लिए लड़ रहा हूं। इसीलिए बीजेपी को तकलीफ हो रही है, भारतीय जनता पार्टी लड़ नहीं पा रही इसलिए बुझे हुए कारतूस को सामने कर रही है। इसके उन्होंने कहा कि, मैं केदार कश्यप और अरविंद नेताम को चुनौती देता हूं। अगर साबित नहीं कर सकते तो सार्वजनिक तौर पर माफी मांग चाहिए। मैं बस्तर के आदिवासियों की हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लडूंगा। पहले अंग्रेजों ने लूटा अभी काले अंग्रेज बनाकर लूट रहे हैं।
प्रवेश उत्सव का विरोध:
16 जून से फिर स्कूल खुल रहे हैं, पर शिक्षक शाला प्रवेश उत्सव का विरोध कर रहे हैं। इस पर तंज सकते हुए PCC चीफ ने कहा कि, एक स्कूल खोलने के लिए कई आवेदन देने पड़ते हैं। साय सरकार ने चंद सेकंड में स्कूल बंद कर दिया। सरकार का यह निर्णय गलत है कांग्रेस पार्टी लगातार इसका विरोध कर रही है। 1.5 साल में मुख्यमंत्री जी ने पहली बार खुद का कोई निर्णय लिया है। अब मुख्यमंत्री जी ने निर्णय ले लिया है, पर प्रदेश के शिक्षकों को समझा नहीं पा रहे हैं। सरकार ने इस विषय पर कभी आकलन नहीं किया। 10000 से ज्यादा स्कूलों को बंद करने से बस्तर और सरगुजा के स्कूलों के बच्चों का क्या हाल होगा।
बीजेपी का झूठ फैलाने का प्रोपेगेंडा : दीपक बैज
कल से बीजेपी का संकल्प से सिद्धि अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके लेकर उन्होंने कहा कि, बीजेपी सरकार ने कई संकल्प लिए थे जो अब तक सिद्ध नहीं हुए हैं। यह शिविर बीजेपी का झूठ फैलाने का प्रोपेगेंडा है।