रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कल 23 जनवरी को T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा. ये मैच भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. जिसके लिए दोनों टीमें आज दोपहर दो बजे रायपुर पहुंचेगी. ये मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा.
आज रायपुर पहुंचेगी दोनों टिम:
दोनों टिम लग्जरी बसों से सीधे होटल हयात और कोर्टयार्ड पहुंचेगी। बता दें कि होटल हयात में न्यूजीलैंड और छेरीखेड़ी स्थित होटल कोर्टयार्ड में भारतीय टीम रुकेगी। वहीं दोनों टीम के खिलाड़ी आज शाम 5 बजे ही अभ्यास करेंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम रायपुर में जीत के इरादे से उतरेगी।
छक्के लगाना होगा मुश्किल:
नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत-न्यूजीलैंड के बीच रायपुर के इंडोर स्टेडियम रायपुर होने जा रहा है। इस मैच को खेलने रायपुर आ रहे न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों और सूर्यकुमारयादव की टीम (स्काई ब्रिगेड) के लिए छक्के लगाना आसान नहीं होगा। ऐसा इसलिए है कि, क्योंकि रायपुर का मैदान अन्य टी-20 सीरीज के आयोजन स्थलों के मुकाबले काफी बड़ा है, वहीं यहां के बाउंड्री भी बड़े हैं।
खिलाड़ियों के लिए आउटफील्ड होगा तेज:
वहीं खिलाड़ियों को आउटफील्ड तेज होने के कारण छक्के की अपेक्षा चौका लगाना ज्यादा आसान होगा। इसके अलावा दो फील्डरों के बीच दूरी ज्यादा और बाउंड्री बड़ी होने के कारण सिंगल रन को डबल रन में तब्दील करने का मौका भी बल्लेबाजों के पास रहता है।1 दिसंबर 2023 को खेले गए मैच में कंंगारूओं ने 5 और इंडियन बैटर्स ने 7 छक्के लगाए थे।
75 यार्ड की बाउंड्री:
बता दें कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मैदान फुल लेंथ लगभग (90 यार्ड) का है, जिसमें स्टैंड के लिए करीब 10 यार्ड खिलाड़ियों को जगह छोड़नी पड़ती है। बीसीसीआई के नियमानुसार टेस्ट मैच की अपेक्षा टी-20 मैच के रोमांच बढ़ाने के लिए कम यार्ड करीब 75 यार्ड की बाउंड्री बनाई जाती है, लेकिन अन्य आयोजन स्थल तिरुवनंतपुरम और विशाखापट्टनम में मैदान छोटा होने के कारण 70 यार्ड तक ही बाउंड्री बन पाती है, वहीं रायपुर में होने वाले टी-20 सीरीज के दौरान यहां पर 75 यार्ड की बाउंड्री बनाई जाती है।
इस सीरीज में मैदानों की बाउंड्री:
T20 सीरीज के आयोजन स्थलों के मैदानों और बाउंड्री की बात करें तो नागपुर- 65-70 यार्ड पहला मैच, रायपुर- 72-75 यार्ड दूसरा मैच, गुवाहाटी- 65-68 यार्ड तीसरा मैच, विशाखापट्टनम- 68-70 यार्ड चौथा मैच और तिरुवनंतपुरम में पांचवां मैच 68-70 यार्ड में होंगा।