Saint Siyaram Baba : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के रहने वाले देशभर में प्रसिद्ध 109 साल के संत सियाराम बाबा के निधन की खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगी। हालांकि बाद में खबर केवल अफवाह निकली। उनके भक्तों ने उनके उनके स्थिर होने की जानकारी दी है।
अस्पताल में भर्ती थे बाबा
नर्मदा किनारे भट्यान गांव के आश्रम में रहने वाले बाबा सियाराम को बीते दिनों निमोनिया होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। बाबा का हालचाल जानने के लिए बड़ी संख्या में उनके भक्त आश्रम पहुंच रहे है। भक्तों को बाबा के पास जाने नहीं दिया जा रहा है। केवल खिड़की से दर्शन करने दिया जा रहा है। वही बाबा के स्वास्थ्य की कामना के लिए आश्रम के बाहर जाप किया जा रहा है।
सीएम मोहन ने दिया थे निर्देश
संत सियाराम बाबा जब अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे थे, तब डॉक्टरों ने उन्हें नहीं जाने को कहा था।, लेकिन बाबा ने आश्रम में जाने की जिद कर दी थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। बाबा के स्वास्थ्य की जानकारी लगने के बाद प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने डॉक्टरों को बाबा के स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखने के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद से आश्रम में डॉक्टरों की एक टीम पूरे समय तैनात है।
कौन है सियाराम बाबा
आपको बता दें कि संत सियाराम बाबा खरगोन के नर्मदा नदी के तट पर स्थित भट्यान गांव के आश्रम में रहते है। उनकी उम्र 109 साल है। बताया जाता है कि बाबा ने एक पैर पर खड़े होकर 10 साल तम तपस्या की है। 109 साल की उम्र होने के बाद भी बाबा बिना चश्मे के रामायण जी का पाठ करते है। वे अपना सार का खुद करते है।