कोडागांव। Ratan Dubey Murder Update: छत्तीसगढ़ के कोडागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, हाल ही में कुछ दिनों पहले भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में नक्सलियों ने जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने इस मामले को लेकर पर्चा जारी किया है। नक्सलियों ने पर्चे में रतन दुबे द्वारा जनविरोधी नीतियों को अमल करने के कारण मौत की सजा देने का उल्लेख किया है। बताया जा रहा है कि बयानार थाना क्षेत्र में पर्चा मिला है।
Ratan Dubey Murder Update: बता दें कि, भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में नक्सलियों ने जिम्मेदारी ली है। जिस इलाके में रतन दुबे की हत्या की गई थी। उन इलाकों में नक्सली दहशत के चलते चुनाव प्रचार पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही उन इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानें पूरा मामला
Ratan Dubey Murder Update: दरअसल, बीते 4 नवंबर को भाजपा नेता रतन दुबे झारा थाना इलाके के ग्राम कौशलनार में चुनाव प्रचार करने गये हुए थे। रतन दुबे कौशलनार के बाजार में एक माइक और स्पीकर के सहारे भाजपा की योजनाओं और घोषणाओं को गोंडी में ग्रामीणों को बता रहे थे और भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे थे। कुछ देर बाद ही पीछे से माओवादियों ने उन हमला कर दिया।
Naxalites killed BJP leader Ratan Dubey: बता दें, नक्सलियों ने धारदार हथियार से भाजपा नेता पर बेरहमी से लगातार वार किया। जिसके बाद तत्काल उन्हें जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रतन दुबे को मृत घोषित कर दिया।