संतनगर। इंडिगो एयरवेज की मुंबई और रायपुर उड़ान सहित कई उड़ाने देरी से भोपाल पहुंची। उड़ाने लेट होने के कारण फ्लाइट ऑपरेशन रीजन बताया जा रहा है। यहां भोपाल में आए दिन उड़ानें लेट हो रही है। आज सोमवार को भी कुछ उड़ानें लेट आईं। इंडिगो एयरवेज की रायपुर उड़ान करीब एक घंटा देरी से रात पौने आठ बजे भोपाल पहुंची, इसी तरह इंडिगो की मुंबई उड़ान भी करीब सवा घंटा देरी साढ़े दस बजे रात को भोपाल पहुंची। इसके अलावा दिल्ली सहित कई उड़ाने करीब आधा घंटा देरी से भोपाल पहुंची। उड़ानें लेट होने से यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा।