रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2130 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। महापौर मीनल चौबे द्वारा पेश इस बजट में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है।
महिला सुरक्षा और सामाजिक योजनाएं
बजट में महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। 5 करोड़ रुपए की लागत से “महिला शांति गृह” बनाया जाएगा। पंडरी और नरैया तालाब क्षेत्र में वर्किंग वुमन हॉस्टल विकसित किए जाएंगे। बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर महिलाओं के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाएगा।
सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहल
शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए खारून महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। हर साल कानन महोत्सव का आयोजन होगा, सभी जोनों में दो-दो उद्यानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए 140 लाख रुपए की लागत से 268 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।
इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट सिटी प्लान
शंकर नगर और डूमरतराई में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट का निर्माण होगा। इसके लिए 100 करोड़ का म्युनिसिपल बॉन्ड जारी किया जाएगा। नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में ऑटोमेटिक पार्किंग सिस्टम और नालंदा परिसर की तर्ज पर सेंट्रल लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनेगी।
विकास कार्यों के लिए बड़ा बजट
सड़क चौड़ीकरण और विकास योजनाओं के लिए 120 करोड़ रुपए
आवास योजना के लिए 45 करोड़ रुपए
सीवेज और जल शुद्धिकरण परियोजनाओं के लिए विशेष प्रावधान
बुनियादी सुविधाओं पर खर्च
जल कार्य विभाग: 104.88 करोड़ रुपए
स्वास्थ्य, सफाई और वेस्ट मैनेजमेंट: 76.97 करोड़ रुपए
बिजली और यांत्रिकी विभाग: 89.99 करोड़ रुपए
अन्य प्रमुख घोषणाएं
फुंडहर के पास गौठान निर्माण शहीद स्मारक परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिफ्ट रोबोटिक सक्शन मशीन से सफाई व्यवस्था मजबूत होगी, हर वार्ड में बर्तन बैंक की स्थापना और नए सार्वजनिक शौचालय और सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। यह बजट रायपुर को स्मार्ट, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। खासतौर पर महिला सुरक्षा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी सुविधाओं पर दिया गया जोर आने वाले वर्षों में शहर की तस्वीर बदल सकता है।