नागदा : मध्य प्रदेश सहित देशभर में जहां लोग सिलेंडर की कमी के चलते परेशान है। तो वही दूसरी तरफ चोरी का एक हैरान करने वाला मामला नागदा से सामने आया है। जहां चोरों ने सोना - चांदी छोड़ घर में रखा सिलेंडर लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया। जिसकी जानकारी घरवालो को लगने के बाद उनके होश उड़ गए।
चोरी के वक्त घर वाले थे मौजूद
यह पूरी घटना नागदा के राजीव कॉलोनी क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी घर वालो को चोरी के करीब दो घंटे बाद लगी। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। फ़िलहाल पुलिस मौके पर लगे CCTV कैमरे के आधार पर आरोपियों की तलाश भी कर रही है।
CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
पीड़ित के मुताबिक, दोपहर में सिलेंडर घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद अज्ञात युवक मौका पाकर घर में घुसा और कमरे से सिलेंडर उठाकर ले गया । उस समय परिवार के लोग मकान की पहली मंजिल पर मौजूद थे । बाद में CCTV फुटेज देखने पर सामने आया कि एक युवक सिलेंडर लेकर बाहर निकला और साथी की मदद से बाइक पर रखकर फरार हो गया ।