CSBC Constable Operator 2026: पुलिस विभाग में भर्ती होने का शानदार मौका, बिहार पुलिस ने कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने का आखिरी तारीख कल यानि की 31 मार्च है। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है, जिन्होंने तकनीकी काम के साथ पुलिस विभाग में करियर बनाना चाहते हैं।
संस्था का नाम: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC), बिहार
पद का नाम: कॉन्स्टेबल (ऑपरेटर / स्पेशल ब्रांच / GD)
कुल पद: 993
श्रेणीवार पदों का विवरण
- सामान्य वर्ग के लिए: 408 पद।
- ईडब्ल्यूएस के लिए: 99 पद।
- अनुसूचित जाति के लिए: 157 पद।
- अनुसूचित जनजाति के लिए: 10 पद।
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए: 175 पद।
- पिछड़ा वर्ग के लिए: 113 पद।
- पिछड़ वर्ग की महिलाओं के लिए: 31 पद
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का 10+2 (इंटरमीडिएट) विज्ञान विषय के साथ पास होना अनिवार्य है। इसमें भौतिकी, रसायन और गणित विषयों में कम से कम 50% अंक होने चाहिए (SC/ST के लिए 45%)।
आयु सिमा
न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम सामान्य वर्ग के लिए 25 वर्ष है. अत्यंत पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए 27 साल है. पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 28 वर्ष है. एससी, एसटी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 साल है.
सैलरी: लेवल-3 वेतनमान के अंतर्गत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। साथ ही सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Bihar Police' या 'Special Branch' टैब पर क्लिक करें।
- 'Advt. No. 01/2026 – Apply Online for Constable Operator' लिंक चुनें।
- वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।