फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागाँव जिले के फरसगांव बारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर है। बताया जा रहा है कि ओडागांव के समीप बारदा नदी में बाढ़ आई। कोंडागांव जिले के साथ-साथ कांकेर जिले के भी कई गांव प्रभावित हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार, अनेक गांव का मुख्यालय सम्पर्क टूटा। फरसगांव विकास खंड के बड़ागांव, बड़े ओडागांव, छोटे ओडागांव, चपई के साथ-साथ कांकेर जिले के मुले, तेलंगा के ग्राम प्रभावित हुआ। नदी का जल स्तर बढ़ने के बावजूद भी आमजन जान जोखिल में डालकर आना-जाना कर रहे है।