Iqbal Singh Bains : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों का परिणाम आने में अभी कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है। 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के बाद साफ हो जाएगा की प्रदेश की सत्ता की चाबी किसके हाथ में होगी, लेकिन विधानसभा चुनावों से पहले चुनावों में हेराफेरी के मामले सामने आने के बाद से प्रदेश में सियासी तूुफान आने लगे है। बीते दिन बालाघाट से एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में चुनाव अधिकारियों द्वारा मतगणना से पहले पोस्टर वोटों में छोड़खाली की जा रही थी। मामले में कांग्रेस ने एक वीडियो चुनाव आयोग को भी सौंपा था। वही चुनाव आयोग ने संबंधिताकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की हैं। वही इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भी चुनावों में हेराफेरी करने आरोप लगाया था।
हाल ही में कांग्रेस नेता, लाहर सीट से कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के एक बयान ने प्रदेश में तूफाल ला दिया है। डाक्टर गोविंद सिंह ने अपने एक बयान में बालाघाट बैलेट पेपर मामले में प्रदेश के प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस पर गंभीर आरोप लगाए है। डाक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि बालाघाट मामले में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस दोषी हैं। सरकार के इशारों पर पूरे प्रदेश में इकबाल सिंह बैंस चुनाव प्रभावित कर रहे है। न केवल बालाघाट बल्कि पूरे प्रदेश में ऐसे तरीकों से धांधलियां की जा रही हैं।
डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि भिंड में भी बैलेट पेपर में धांधली की गई थी। निर्वाचन आयोग को हाई लेवल जांच करवानी चाहिए। गोविंद सिंह ने चुनाव आयोग से संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं। विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि तीन दिसंबर को आने वाले परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आ रहे है। कमलनाथ मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है।