फलोदी सट्टा बाजार : देश में लोकसभा के चुनाव जारी है। देश की कई सीटों पर मतदान हो गया है। तो कई सीटों पर मतदान होना बाकी है। वही चुनावों के परिणाम 4 जून को आएंगे। 4 जून को आने वाले परिणामों से तय हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। चुनाव परिणामों से पहले बीजेपी अबकी बार 400 पार का नारा देकर उत्साहित है तो वही इंडिया गठबंधन अपनी जीत का दावा ठोक रहा है। इन सबके बीच देश के सबसे चर्चित फलोदी सट्टा बाजार ने अपने नए आंकड़े खोले है।
फलोदी बाजार ने लोकसभा के संपन्न 5 चरणों के मतदान के बाद बड़ा दावा किया है। फलोदी बाजार हमेशा की तरह इस बार भी चुनावों के संभावित नजीते जारी किए है। फलोद बाजार की अक्सर भविष्यवाणियां सच साबित हुई है। इसी को लेकर इस बार भी देश की नजरे फलोदी बाजार के आंकड़ो पर टीकी हुई है। फलोदी ने भाजपा—कांग्रेस में से किसे बहुमत मिलने का दावा किया है, आइए आपको बताते है।
फलोदी का बड़ा दावा
फलोदी सट्टा बाजार के हालिया दावे के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 290 सीटों से 300 सीटें मिलने का अनुमान हैं। फलोदी सट्टा बाजार ने 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के लिए 329 से 332 सीटें मिलने का अनुमान जताया था और बीजेपी को 303 सीटें मिली थी। इस बार फलोद बाजार ने कांग्रेस के लिए 60 से 63 सीटें जीतने का अनुमान जताया है। हालांकि फलोदी ने कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी होने का भी अनुमान जताया है। फलोदी बाजार का कहना है कि उत्तरप्रदेश में बीजेपी को 80 सीटों में से 65 सीटें मिल सकती है।
राज्यवार भाजपा को सीटें मिलने का अनुमान
मध्यप्रदेश — 27 से 28 सीटें
गुजरात — 26 सीटें
राजस्थान — 18से 20 सीटें
ओडिशा 11 से 12 सीटें
पंजाब — 2 से 3 सीटें
तेलंगाना — 5 से 6 सीटें
हिमाचल — 4 सीटें
पश्चिम बंगाल — 20 से 22
छत्तीसगढ़ — 10 से 11 सीटें
उत्तराखंड — 5 सीटें
दिल्ली — 6 से 7 सीटें
हरियाणा — 5 से 6 सीटें
उत्तर प्रदेश — 64 से 65 सीटें
झारखंड — 10 से 11 सीटें
तमिलनाडु — 3 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है।
सट्टा बाजार दे रहा भाव?
फलोदी सट्टा बाजार के एक सटोरिए के अनुसार बीजेपी को 329 से 332 सीटों पर 1 रूपये का भाव मिल रहा है। जबकि बीजेपी को 350 सीटें जीतने पर 3 रूपये का भाव दिया जा रहा है। तो वही 400 सीटे जीतने पर 12 रूपये से लेकर 15 रूपए का भाव दिया जा रहा है। सट्टा बाजार के अनुमान के अनुसार बीजेपी को देशभर में 332 सीटे निश्तिच तौर पर मिलने की संभावना जताई है।
क्या है फलोदी सट्टा बाजार
आपको बता दे कि फलोदी एक जिला है जो राजस्थान में स्थित है। यहां देशभर में होने वाले चुनाव, क्रिकेट, खेलकूदों पर सट्टा लगाया जाता है। कहा जाता है फलोदी सट्टा बाजार का अबतक का आंकलन सटीक आया है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भी फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान सटीक आया था।
आपको बता दें कि आईएनएच न्यूज ऐसे सट्टा बाजारों के आंकड़ों को सही नहीं मानती है। लोकसभा चुनावों में किसकी जीत होगी यह तो 4 जून को आने वाले परिणामों से पता चलेगा।