सुकमा। बड़ी खबर सामने आयी है जहां जगरगुंडा साप्ताहिक बाज़ार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। ड्यूटी कर रहे दो जवानों पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने हमला किया है। इस हमले में दो जवान घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए जगरगुंडा अस्पताल में ले जाया गया है। हमले के बाद बाजार मेंअफ़रातफ़री मच गई। घटना के बाद पुलिस ने इलाक़े को घेरकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

घायल जवानों के नाम करतम देवा और सोढ़ी कन्ना हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नक्सलियों ने दोनों जवानों से हथियार भी लूट लिए हैं, जिसमें एक AK-47, एक SLR और गोलाबारूद शामिल है।