Morning Breaking: छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज: रायपुर में तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त, CGPSC परीक्षा शेड्यूल जारी, ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस का विरोध अभियान और मौसम अपडेट समेत आज की सभी प्रमुख खबरें पढ़ें एक साथ।
रायपुर में तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह कई बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक घटनाक्रम सामने आए। प्रदेश में लंबे समय से चल रही तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की हड़ताल अब समाप्त हो गई है, जिससे राजस्व विभाग के ठप पड़े कामकाज फिर से शुरू हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, तुषार मानिक मारपीट मामले में दो विधायक समर्थकों के सरेंडर के बाद प्रशासनिक संघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इस आंदोलन में प्रदेशभर के करीब 500 तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल थे। 28 मई से बंद पड़े राजस्व कार्य आज से फिर से शुरू हो जाएंगे, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
CGPSC परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 6 जून से शुरू होकर 9 जून 2026 तक चलेगी। प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी, पहला सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कांग्रेस का विरोध अभियान
रायपुर में आज कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रही है। मरीन ड्राइव पर आम जनता से सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि महंगाई और यूजर चार्ज बढ़ोतरी के विरोध में यह अभियान चलाया जा रहा है।
मौसम अपडेट: तापमान में बढ़ोतरी के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। राजनांदगांव: 41°C, बालोद: 40.6°C, रायपुर: 40°C, बिलासपुर: 40.3°C, जगदलपुर: 35.6°C, अंबिकापुर: 35.5°C रहेगा, हालांकि अगले 5 दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जल्द शुरू
प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 लॉन्च की जाएगी। नागरिक फोन, वेबसाइट और व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यह सेवा 24×7 संचालित होगी और शिकायतों का निपटारा L1 से L4 स्तर तक किया जाएगा। लगभग 1200 श्रेणियों में शिकायतों का वर्गीकरण और 8000 अधिकारियों की मैपिंग की गई है।
राजनीतिक हलचल और ED कार्रवाई
पूर्व मुख्यमंत्री आज रायपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 9:25 बजे बेंगलुरु से माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसी बीच ED ने CGPSC घोटाले से जुड़े आरोपी आरती वासनिक के घर पर बड़ी छापेमारी की। लगभग 12 घंटे चली कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए जाने की खबर है।