Morning Breaking: मुख्यमंत्री साय दो दिवसीय गुजरात का दौरा करेंगे. रायपुर में 14 नवंबर को साय कैबिनेट की बैठक का आयोजन होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी.
दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे CM साय:
मुख्यमंत्री साय दो दिवसीय गुजरात का दौरा करेंगे. इस बीच वह 10 और 11 नवंबर को गुजरात में रहेंगे, और आज सुबह 08:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे. गुजरात में CM भूपेंद्र पटेल से मुलाकात करेंगे. फिर गांधीनगर CM हाउस में इन्वेस्ट गुजरात कार्यक्रम में शामिल होंगे. जिसके बाद मुख्यमंत्री CM डैशबोर्ड एंड CM जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखेंगे. इसके अलावा सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे, साबरमती रिवरफ्रंट में लंच करने के बाद गुजरात में केवड़िया का दौरा भी करेंगे. अपने दो दिवसीय इस दौरे पर सीएम साय स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के साथ भारत पर्व 2025 में भी शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद एकता प्रकाश पर्व में शिरकत करेंगे, और केवड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे जिसके बाद 11 नवंबर को इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे.
14 नवंबर को साय कैबिनेट की बैठक:
राजधानी रायपुर में 14 नवंबर को साय कैबिनेट की बैठक का आयोजन होगा. ये बैठक 11: 30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में होगी, CM विष्णु देव साय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, इस बीच धान खरीदी, किसानों के भुगतान को लेकर चर्चा होगी. इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर भी संभव चर्चा की जा सकती है. साथ ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर भी चर्चा हो सकती है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को आएंगी छग :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी, राष्ट्रपति अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी. बतादें कि15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाती है. इस अवसर पर अंबिकापुर में भव्य कार्यक्रम होगा, ये दो दिवसीय कार्यक्रम 19 और 20 नवंबर को अंबिकापुर में होगी, इस जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.