MP Transfer Policy : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने बीते शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक देवी अहिल्या बाई के शहर खरगोन के महेश्वर में आयोजित की थी। बैठक में सीएम मोहन और उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान मोहन सरकार ने कई बड़े फैसले लिए। इसी कड़ी में मोहन सरकार ने अपने मंत्रियों को एक स्पेशल पावर भी दी है।
मंत्रियों को मिली स्पेशल पावर
दरसअल, महेश्वर में अहिल्या घाट पर नर्मदा की आरती के बाद मोहन कैबिनेट की बैठक हुई थी। बैठक में अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया। प्रदेश में बीते दो सालों से ट्रांसफर पर बैन लगा था। सरकार के नए फैसले के अनुसार प्रदेश में जल्द ट्रांसफर होंगे और अब सरकार के मंत्री विशेष परिस्थिति में ट्रांसफर कर सकेगे। यानि ट्रांसफर पॉलिसी बाद में आए, लेकिन अगर कोई विशेष परिस्थिति बनती है तो सरकार के मंत्री ट्रांसफर कर सकते है। जिसके बाद से सरकार के मंत्रियों को ट्रांसफर करने की स्पेशल पावर दी गई है।
जागी उम्मीद की किरण
आपको बता दें कि प्रदेश के कई सरकारी कर्मचारी और अधिकारी लंबे समय से ट्रांसफर कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन प्रदेश में ट्रांसफर पर बैन लगा हुआ था, लेकिन अब नई तबादला नीति आने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में ट्रांसफर को लेकर नई उम्मीद की किरण जागी है। अब संबंधित विभग में तबादले हो सकेंगे।
कैबिनेट ने लिए ये फैसले
खरगोन के महेश्वर में हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 17 धार्मिक स्थानों पर शराबबंदी करने का फैसला लिया है। वही अम्बेडकर विश्वविद्यालय महू के लिए 25 करोड़ की राशि स्वीकृत, विधवा विवाह करने वालों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 2 लाख किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य, किसानों को 3 हॉर्स पावर से लेकर 7.5 हॉर्स पावर पंप खरीदने में सरकार मदद करेगी।