भोपाल ; मध्य प्रदेश के रहने वाले सूबेदार अनिल वर्मा की जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शनिवार को निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज उनके गांव भेज दिया गया है। जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि सीहोर के लसुड़िया परिहार में अनिल वर्मा की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। तो वही देश के लाल की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शौक व्यक्त करते हुए उनके परिवार को 11 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
अंतिम यात्रा में मंत्री करण सिंह वर्मा होंगे शामिल
मध्य प्रदेश सीएमओ ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की माटी के लाल, वीर सपूत सूबेदार अनिल वर्मा जी के लेह क्षेत्र में मां भारती की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने पर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस बलिदान पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर जिले के इछावर के ग्राम लसूडिया परिहार निवासी वीर जवान के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 11 लाख की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। CM ने कहा कि हमारे वीर जवान की अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा सम्मिलित होंगे।
जवान की मौत से पूरे गांव में पसरा मातम
बता दें कि शहीद सूबेदार अनिल सिंह वर्मा का पार्थिव शरीर इंडिगो फ्लाइट से आज राजधानी भोपाल पहुंचा। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बैरागढ़ स्थित मिलिट्री अस्पताल में रखा गया। जिसके बाद सुबह करीब 7:00 बजे शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सीहोर के लसूडिया परिहार के लिए रवाना किया गया। देश के वीर जवान की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।