Meaning of moles in body: मनुष्य के शरीर के कई हिस्सों में छोटे-छोटे कई काले-और लाल बिंदू देखने को मिलते हैं, जिन्हें तिल कहा जाता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व होता है। शरीर पर मौजूद इन तिलों से भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। यह तिल शरीर के किस हिस्से में हो इसके जरिए आपके लकी होने अनलकी होने, आपके स्वभाव, विचार, आपकी सेहत, आपके ऐश्वर्य सहित आपकी आर्थिक हालत, समाज में मान प्रतिष्ठा, आपके बात करने के ढंग सबके बारे में बता देते हैं। तो चलिए जानते है कि शरीर पर तिलों का क्या है हमारे जीवन में महत्व। ...
शरीर पर मौजूद तिल बताते हैं व्यक्ति का स्वभाव
हाथ में है तिल
हथेली में तिल होना शुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में तिल होता है। वह लोग बहुत ही लकी होते है। इनके लाइफ में हर चीज ठीक ढंग से होती है। ऐसे लोग बहुत ही धनवान होते है। इसके साथ ही जिस घर में ऐसे लड़कियां जाती है उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। वहीं शादी के बद ससुराल में सम्मान मिलता है।
गाल पर तिल
अगर किसी के दायें गाल पर तिल हो, तो ऐसा व्यक्ति तर्कवादी होता है। साथ ही धन कमाने में अग्रणी होता है।
माथे पर तिल
माथे के बीच में तिल का मतलब होता है कि व्यक्ति शांत, बुद्धिमान, मेहनती और दिल का साफ है। वहीं माथे में दाहिनी तरफ तिल होने का मतलब है कि व्यक्ति धनवान है।
भौंह पर तिल
जिस किसी भी व्यक्ति के भौंह के बीच में तिल होता है, तो इसका मतलब कि वो व्यक्ति एक अच्छा लीडर बनता है। उसके जीवन में आर्थिक संपन्नता हमेशा बनी रहती है। यदी भौंह पर दाहिनी ओर तिल है तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त होती हैं। वहीं बायीं भौंह पर तिल होना अच्छा नहीं माना जाता।
नाक पर तिल
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी की नाक की दाहिनी तरफ तिल है, तो वह व्यक्ति कम मेहनत के बल पर ही अधिक धनवान बन जाता है।
कान पर तिल
अगर किसी व्यक्ति के कान पर तिल हो तो उसका जीवन भौतिक सुखों से भरा रहता है। वहीं कान के ठीक ऊपर तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है।
गर्दन पर तिल
मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति की गर्दन पर ठीक सामने तिल हो, तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और कला से निपुण होता है।
पीठ पर तिल
यदि किसी की पीठ पर रीढ़ की हड्डी के आसपास तिल हो, तो व्यक्ति सक्सेस और फेम पाता है। वहीं किसी व्यक्ति के कंधों के ऊपर तिल है, तो इसका मतलब वह व्यक्ति साहस के साथ चुनौतियों का सामना करता है।
सीने पर तिल
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कों के सीने पर तिल होता हैं वे बहुत सौभाग्यशाली होते हैं। ऐसे लड़कों के जीवन में कभी रुपए पैसे की कमी नहीं होती है। ऐसे लड़के खुले विचारों वाले होते हैं। ये किसी भी लड़की के सामने अपना विचार खुल कर रख देते हैं। जिन लड़कों के सीने के बाई तरफ तिल होता है वे अपनी मनपसंद लड़की से शादी करते हैं।
जांघों पर तिल
जिन लड़कों के जांघ पर तिल होता है, वे बहुत मिलनसार स्वभाव के होते हैं। अपने इसी स्वभाव की वजह से ये जल्दी दोस्त भी बना लेते हैं। साथ ही ये काफी मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के दम पर जीवन में काफी कुछ हासिल करते हैं।
होंठ पर तिल
यदि किसी महिला या पुरुष के होंठ के ऊपर तिल होता है ऐसे लोग देखने में बहुत आकर्षक होते हैं। वहीं किसी लड़के के होंठ के ऊपर मौजूद तिल उनके सौंदर्य के अलावा उसके स्वभाव को भी दर्शाता है। ऐसे लड़के बेहद प्रेम भाव वाले होते हैं। उनके मन में सबके लिए प्रेम की भावना होती है। साथ ही ऐसे लड़के बुद्धिमान होते हैं।
आंख पर तिल :
दाईं आंख पर तिल स्त्री से मेल होता है। बाईं आंख पर तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं. आंख पर तिल वाले लोग सामान्यत: भावुक होते हैं। दाईं आंख पर तिल स्त्री से मेल होने का एवं बाईं आंख पर तिल स्त्री से अनबन होने का संकेत देता है.