नई दिल्ली: पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद से लोगों के बीच आक्रोश का बना हुआ माहौल है। इस हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गवाई है, साथ ही कई लोग घायल भी हुए। वहीं इस दौरान विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी है। दरअसल इस साल कैलाश मानसरोवर यात्रा का आयोजन होगा। 30 जून से अगस्त तक इसका आयोजन किया जाएगा। बतादें यह यात्रा बीते पांच सालों से बंद थी। इस यात्रा से भारत और चीन के बीच संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है।
सरकार ने किया ऐलान:
विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस साल जून से अगस्त 2025 के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा का आयोजन होगा। इच्छुक कैलाश यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस साल यात्रा उत्तराखंडके लिपुलेख दरें और सिक्किम के नाथु ला दर्रे से होगी। पांच से दस बैंचों को संचालन होगा। इस प्रत्येक बैच में लगभग 50 यात्री ही शामिल हो सकेंगे। साथ ही इन सभी यात्रियों का एक रैंडम सलेक्शन होगा। साथ ही जेंडर बैलेंस का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
चीन के साथ बनी सहमति:
भारत-चीन के साथ गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद से अब इन दोनों ही देश के बीच रिश्ते धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। वहीं चीन और भारत के बीच हुए संवाद के बाद फिर कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने का फैसला किया गया है। आपको बता दें इस यात्रा को कोरोना महामारी के दौरान बंद किया गया था। और इसके बाद सीमा पर भारत-चीन के बीच तनाव पैदा हो गया था। हालांकि इसके बाद लगातार ही भारत ने इस मुद्दे को चीन के साथ एक कूटनीतिक स्तर पर ऊपर उठाया है। ऐसे में साल 2019 के बाद पहली बार 30 जून से मानसरोवर यात्रा फिर की जाएगी। इस विषय में प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बीते साल अक्टूबर (2024) में मुलाकात हुई थी। जिसके बाद यात्रा की दिशा में प्रगति हुई और सीमा तनाव घटा गया।