भोपाल। उत्तर प्रदेश के चित्रकुट में धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान में तुलसी पाठ के संस्थापक जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें आगरा के एक हॉस्पीटल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक सीने में दर्द उठा और संस्थान में मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं इस पर रामभद्राचार्य का इलाज़ कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अब उनकी स्थिति में सुधार है उनके चेस्ट में इनफेक्शन के कारण ही सीने में दर्द उठा है। बता दें कि रामभद्राचार्या तुलसी पाठ के संस्थापक और आजीवन चांसलर हैं, वे विशेष रूप से चार प्रकार के विकलांग छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रदान कराते हैं। रामभद्राचार्य दो महीने की उम्र से ही अंधे हैं, सत्रह साल की उम्र तक उन्होंने कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ली।