inh-हरिभूमि न्यूज की संडे मूवी मस्ती के दूसरे सप्ताह श्याम टॉकीज में साउथ मूवी 'पेद्दी' दिखाई गई। मूवी देखने समर सीजन की छुट्टी मना रहे स्कूली बच्चों संग पैरेट्स-फ्रेंड्स बड़ी संख्या में पहुंचे। सुबह 8 बजे से 12 बजे तक प्रथम शो के लिए दर्शकों में मूवी मस्ती को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह 7 बजे से ही दर्शक बूढ़ातालाब के पास स्थित श्याम टॉकीज पहुंचकर कतार में लग गए। इनमें स्कूली बच्चे फैमिली-फ्रेंड्स के साथ मूवी मस्ती के साथ स्पेशल संडे मनाते दिखे।
पूरे शो के दौरान सभी दर्शक फिल्म के नायक पेद्दी के अपने गांव को पहचान दिलाने कुश्ती के अखाड़े से रेस के मैदान तक की संघर्ष, जज्चा को देख रोमांचित होते रहे। आयोजन में खासकर सिटी के स्कूली बच्चों, आमजनों, हरिभूमि-आईएनएच न्यूज़ के पाठक-दर्शकों का हर साल की तरह इस साल भी खूब प्यार मिल रहा है। दूसरे सप्ताह में संडे मूवी मस्ती का टिकट हाथों में थामे सिनेमाघर पहुंचने वाले सभी वर्ग के सैकड़ों दर्शकों के उत्साह ने इस आयोजन की लोकप्रियता को बयां किया।

संडे मूवी मस्ती का पाठकों को हर साल बेसब्री से रहता है इंतजार
मूवी मस्ती में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचे पूर्व पार्षद प्रमोद साहू ने हरिभूमि-आईएनएच न्यूज के इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं हरिभूमि समाचार पत्र के नियमित पाठक हैं। वहीं, टीवी समाचार चैनल में आईएनएच न्यूज की अलग ही पहचान है। संडे मूवी मस्ती देखने पहुंचे दर्शकों के हुजूम व उत्साह को देखकर उन्होंने कहा कि हरिभूमि समाचार पत्र छत्तीसगढ़ के हर वर्ग का लोकप्रिय अखबार है। हरिभूमि-आईएनएच न्यूज संडे मूवी मस्ती की पाठकों को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। हरिभूमि-आईएनएच न्यूज की मार्केटिंग टीम ने मूवी मस्ती में स्पेशल गेस्ट का बुके भेंट कर स्वागत किया।
मूवी देखने परिवार के साथ पहुंचे
अपने परिवार के साथ संडे मूवी मस्ती में फिल्म का आनंद लेने पहुंची शहर की मानिका साहू, रोली साहू ने कहा कि हरिभूमि समाचार पत्र और आईएनएच न्यूज का यह आयोजन बेहद ही मनोरंजक है। में मम्मी व फ्रेंड्स के साथ फिल्म देखने पहुंची हूं। आज का दिन संडे मूवी मस्ती ने खास बना दिया है। इसके लिए हरिभूमि समाचार पत्र और आईएनएच न्यूज का आभार व्यक्त करते हैं।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
आयोजन में हरिभूमि-आईएनएच न्यूज मार्केटिंग के एजीएम प्रशांत तिवारी, एजीएम रीजनल निलेश द्विवेदी एवं मार्केटिंग टीम के सदस्य आनंद मिश्रा असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर, समीर चौधरी, मूलचंद कश्यप, विजय शर्मा, कुणाल सेन, प्रसार विभाग से आशीष महंत, सुमित महोबिया, तरुण, गौतम निषाद उपस्थित रहे।
मूवी मस्ती को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज
स्कूली छात्र-छात्राओं की पूरी टोली हरिभूमि-आईएनारच न्यूज, संडे मूवी मस्ती एंजॉय करने पहुंची। छात्र-छात्राओं ने कहा कि हर साल उनकी गर्मी की छुट्टियों को हरिभूमि-आईएनएच न्यूज फूल इंटरटेनिंग बनाता है। इस साल भी मनपसंद मूवी देखने का अवसर मिला है, जिससे हमारा समर वेकेशन यादगार बन रहा है।