9 June Rashifal : आज कन्या, मेष और वृष राशि वालों व्यापार व नौकरी में लाभ के संकेत हैं। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि
आज वस्त्रों और नए आइडिया की ओर रुझान बढ़ सकता है। जीवनशैली में थोड़ी अव्यवस्था रह सकती है, लेकिन किसी मित्र की मदद से व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृष राशि
आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है। अनावश्यक विवाद और गुस्से से बचें। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन लाभ के अवसर भी बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
आत्मविश्वास मजबूत रहेगा लेकिन मानसिक बेचैनी संभव है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन की ओर आकर्षण रहेगा।
कर्क राशि
मन में अस्थिरता रह सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, मेहनत अधिक करनी होगी।
सिंह राशि
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, लेकिन संयम रखना जरूरी है। धैर्य बनाए रखें। संगीत और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।
कन्या राशि
शिक्षा और लेखन कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश संबंधी अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।
तुला राशि
आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं। स्थान परिवर्तन या यात्रा संभव है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। शासन और प्रशासन का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं।
धनु राशि
क्रोध और विवाद से बचें। नौकरी में अधिकारियों से संबंध अच्छे रखें। जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है।
मकर राशि
मन प्रसन्न रहेगा लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है। नौकरी में सहयोग मिलेगा, स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खर्च बढ़ सकते हैं और कार्यभार अधिक रहेगा। कुछ बाधाएं सामने आ सकती हैं।
मीन राशि
शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलने के संकेत हैं, लेकिन दिनचर्या अव्यवस्थित रह सकती है।