India vs Sri Lanka Live Update : भारत और श्रीलंका के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने श्रीलंका के सामने 358 रन का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने निराशाजनक आगाज किया।
जसप्रीत बुमराह ने पारी की पहली गेंद पर पथुम निसांका को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद, मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर में दो शिकार किए। उन्होंने पहली गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने (0) को एलबीडब्ल्यू किया और पांचवीं गेंद पर सदीरा समरविक्रमा (0) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया।
बता दें कि भारत ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 357 रन बनाए। शुभमन गिल (92), विराट कोहली (88) और श्रेयस अय्यर (82) ने टिककर बल्लेबाजी की लेकिन शतक से चूक गए।