Ranji trophy: रांची। भारत टेस्ट सीरीज और मैच अपने नाम करने से 152 रन दूर है। रांची टेस्ट का तीसरा दिन भारत के नाम रहा। भारत ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 24 और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट दिया है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 307 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड को 46 रनों की लीड मिली। इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से आर अश्विन ने पांच और कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। अश्विन का ये 35 वां 5 विकेट हॉल रहा। वहीं कुलदीप यादव ने चार और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।
जुरेल का पहला अर्धशतक
अपना केवल दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे धुव जुरेल ने 161 पर पांच विकेट खो चुकी भरतीय टीम को संकट से निकाला। जुरेल ने कुलदीप यादव 28 के साथ मिलकर 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जुरेल ने 14 गेंद पर 90 रन की पारी खेली। इस दौरान छह चौके और चर सिक्स लगाए। यह जुरेल का पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक था। जुरेल ने अपना पहला अर्धशतक जड़ते ही खास अंदाज में जश्न मनाया। जुरेल के जश्न मानने के तरीके ने फैस का ध्यान खींचा। जुरेल ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बद सैल्यूट किया। जुरेल के इस जेस्चर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फेस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
कप्तान रोहित ने पूरे किए 4000 टेस्ट रन
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चैथे टेस्ट मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अनुभवी बल्लेबाज रोहित ने मैच की दूसरी पारी में 20 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। भारत के लिए टेस्ट में चार हजार रन पूरा करने वाले वह 17वे बल्लेबाज बन गए है। इस पारी के दौरान रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 1000 रन भी पूरे किए। टेस्ट में सबसे तेज 4000 रन पूरा करने वाले रोहित शर्मा भारत के 10वें बल्लेबाज हैं। वीरेंद्र सहवाग सबसे तेज ये कारनामा करने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 79 पारियों में ऐसा किया था।