आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां चाय पीने के बाद 5 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद सभी पीड़ितों को उपचार के लिए नलखेड़ा के शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ितों में 4 महिलाएं व एक पुरुष है। वही इस खबर के सामने आने के बाद से क्षेत्र में हड़कप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार पीड़ितों की हालत पर नजर बनाए हुए है।
नलखेड़ा तहसील के ग्राम लसुलड़िया केलवा का मामला
इधर, डॉक्टर्स ने फूड पॉइजनिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि चाय में कुछ मिला होगा। जिसकी वजह से सभी लोग बीमार हो गए। फ़िलहाल सभी की हालत ठीक है। वही अन्य गंभीरों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया है। यह पूरा मामला नलखेड़ा तहसील के ग्राम लसुलड़िया केलवा का है।