कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कलकत्ता उच्च न्यायालय (High Court) के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय (Judge Gangopadhyay) ने भाजपा (BJP) की सदस्यता (Member) ग्रहण कर ली है। इस मौके पर भाजपा नेताओं न पूर्व जज के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताते हुए उनका स्वागत किया है।
राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर सुकांत मजूमदार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी की नीतियों की बात करते हुए देश में विकास की राजनीती जारी रखने की बात कही।
नेताओं का कटाक्ष
पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय के भाजपा में शामिल होने से सियासत में गर्म है। पूर्व जज को लेकर टीमएसी के नेता और इंड़ी गठबंधन के नेता उन पर लगातार कटाक्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय ने 2 दिन पूर्व ही भाजपा में शामिल होने को लेकर जानकारी साझा कर दी थी। भाजपा में शामिल होने को लेकर उन्होंने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होने की बात कही है।
गंगोपाध्याय के भापजा में शामिल होने से पूर्व ही तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने एक दिन पूर्व ही आरोप लगाते कहा कि जब वह जज तब भी वह भाजपा के लिए काम करते थे, उनकी कोई कीमत नहीं है। गंगोपाध्याय के भाजपा में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के नेता ने भी सवाल खड़े करते हुए कहा है कि वह जब तक जज की कुर्सी पर थे तब उन्होंने कई टिप्पणी ममता बनर्जी के सरकार के ऊपर की थी। मंत्री ने कहा कि जब वह जज थे तब उनके रिश्ते भाजपा के साथ थे। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जज साहब न्यायतंत्र के स्वायत्त पर बड़ा आघात करके गए हैं। इससे लोगों का विश्वास न्यायिक संस्था पर कम होगा।